Latest

गौहनिया आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

आरएसएस पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक 22 से

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए बनेगी जनसंपर्क की रणनीति

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की कार्यकारिणी बैठक 22, 23 और 24 नवंबर को शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर गौहनिया में होगी। इसमें संघ चालक मोहन भागवत मौजूद रहेंगे। कोरोना के चलते देशभर में 11 स्थानों पर ऐसी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।
कोरोना के चलते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठकें प्रभावित हुई। पहली बैठक मार्च में प्रतिनिधि सभा होनी थी, लेकिन नहीं हुई। इसके बाद जून में होने वाली प्रांत प्रचारक बैठक भी स्थगित करनी पड़ी। अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समय आ गया है। लेकिन कोरोना के चलते शारीरिक दूरी का पालन करना है इसलिए इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक जगह न होकर प्रांत स्तर पर विभाजित कर 11 स्थानों पर कराने का निर्णय लिया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक गौहनिया में वशिष्ठ नारायण कॉलेज में 22, 23 और 24 नवंबर को होगी। इसमें संघ सर चालक मोहन भागवत के साथ सर कार्यवाह भैया जोशी, सह सर कार्यवाह सहित कई अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रांत स्तर के संचालक, प्रचारक व कार्यवाह भी बैठक में रहेंगे। बैठक में सर संघ चालक अब तक के कार्यो की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति भी बताएंगे। संगठन के विस्तार के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं उसके लिए भी सुझाव लिए जाएंगे।
बैठक में श्री राम मंदिर को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार की रणनीति बनाई जाएगी। लोगों से आर्थिक सहयोग जुटाने का भी प्रयास होगा। कोरोना काल में संघ की तरफ से कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयास की भी समीक्षा की जाएगी। विदेशों में भी शाखा विस्तार के लिए उठाए जाने वाले कदम पर चर्चा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक में काशी प्रांत, अवध प्रांत, कानपुर व गोरक्षा प्रांत के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button