Latest

भाजपाइयों ने लगाया मतदाता बनाने का कैंप

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा मुट्ठीगंज छोटे चौराहे पर मतदाता सूची संशोधन एवं नए मतदाताओं का फार्म भरा गया जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी उपस्थित हुए और लोगों को मतदाता फार्म भरवाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से देश एवं समाज का कार्य निरंतर करते रहते हैं इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन केशव शर्मा ने किया। इस अवसर पर देवेश सिंह राजेश केसरवानी नीरज केसरवानी किशन जायसवाल विवेक अग्रवाल राजू पाठक सचिन जायसवाल पार्षद कुसुमलता गुप्ता सीमा जायसवाल पवन केसरवानी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button