जो व्यक्ति भविष्य की आधारशिला इतनी सुदृढ़ रख देता है कि उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलता रहे उसका नाम नरेंद्र मोदी है- अश्विनी वैष्णव

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । ‘डिलीवरिंग डेमोक्रेसी”नरेंद्र मोदी के शासन के प्रमुख रूप से दशको की समीक्षा विषय पर एक सेमिनार का आयोजन आज तिलक हाल, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज मैं किया गया । सेमिनार का शुभारंभ केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने दीप प्रज्वलित करके किया I मंच पर विराजमान सभी अतिथियों को प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडेय ने त्रिवेणी तट पर स्थित पवित्र अक्षय वट के पत्र को आकर्षक फ्रेम में प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया I
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात और भारत सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार दो दशक पूरे करने के संदर्भ में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (आरएमपी) एवं एकीकृत सामाज कार्य एवं अनुसंधान संगठन (ISWRO) के तत्वावधान में प्रयागराज फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित यह अपनी तरह का एक अनूठा कार्यक्रम था I
इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दो दशकों के शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी युगपुरुष हैं और ऐसे युगपुरुष सदियों में एक बार पैदा होते हैं, जो व्यक्ति भविष्य की आधारशिला इतनी सुदृढ़ रख देता है कि उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलता रहे उसका नाम नरेंद्र मोदी है I मोदी जी नीति निर्माता के साथ ही माइंडसेट चेंज करने वाले व्यक्तित्व के धनी हैं जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ निश्चय करके समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी कार्य करने को तत्पर रहते हैं I
जो गरीब को अपना मान कर काम करता है वही असली नेता कहे जाने का अधिकारी होता है ,जो भेदभाव नहीं करता, जो जन भागीदारी के साथ शासन सत्ता का संचालन करता है ,जो असंभव को भी संभव बनाने की ओर अग्रसर होता है ,जो नई नई तकनीक का प्रयोग करके सबका साथ- सबका विश्वास -सबका विकास करते हुए समस्त कार्यों का समय-समय पर फॉलोअप लेता है ऐसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हम सभी को सीख लेनी चाहिए और नए भारत के निर्माण में उनकी परिकल्पना को साकार करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए I
कान्फ्रेंस में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के चांसलर आशीष चौहान जी,प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्य कर चुके, जिन्होंने प्रधानमंत्री की नीतियों को धरातल पर लागू किया या फिर प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक पहल के साक्षी रहे हैं ऐसे रविंद्र साठे डॉयरेक्टर जनरल ऑफ रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी, अखिलेश मिश्रा CEO Bluekrat डिजिटल फाउंडेशन, भूपेंद्र सिंह चुडास्मा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गुजरात सरकार, शांतनू गुप्ता रामायना स्कूल के संस्थापक एवं लेखक. शाजिया इल्मी प्रवक्ता बीजेपी,नीरज कुलश्रेष्ठ चीफ रेगुलेट्री ऑफिसर बीएसई, दीपक करानजीकर सोशल इकानमिस्ट एवं लेखक,उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी के
साथ ही इस आयोजन में कई विशेषज्ञ और टिप्पणीकार भी शामिल हुए जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में पीएम मोदी के रिकॉर्ड का बारीकी से अध्ययन किया है I कार्यक्रम का संचालन कॉन्फ्रेंस के संयोजक आशुतोष मिश्र एवं संकल्प शुक्ला ने किया I
कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर सहयोगी संस्था के रूप में प्रयागराज फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा है I
आज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडेय ने सेमिनार में आए सभी प्रयाग वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया I कान्फ्रेंस में प्रमुख रूप से स्वदेशी इंडिया फाउंडेशन के सचिव दत्तात्रेय पांडे ,सीएमपी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रमोद शर्मा, कौशल सिंह, अमित श्याम गुप्ता, उत्कर्ष शर्मा ,नीरज त्रिपाठी , विक्रम सिंह ,संजीव तिवारी ,रजनीकांत श्रीवास्तव ,मनोज त्रिपाठी, चंद्रभूषण तिवारी शामिल I



