काजल को बेहतरीन एथलीट बनाने में प्रदेश सरकार करेगी मदद- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । प्रयागराज की 10 वर्षीय धाविका काजल को बेहतरीन एथलीट बनाने में प्रदेश सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काजल और उसके प्रशिक्षक रजनीकांत को हरसंभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया है। काजल अपने प्रशिक्षक और पिता के साथ शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास में मिली। मुख्यमंत्री के साथ 10 मिनट की मुलाकात में काजल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एथलीट बनने की इच्छा जाहिर की। काजल की इच्छा जानने के बाद मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास के साथ सरकारी मदद का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद काजल के प्रशिक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने छात्रावास की सुविधा का भी आश्वासन मिला है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने काजल को उपहार भेंट किया। काजल अपने कोच और पिता के साथ 10 अप्रैल को यहां से दौड़ते हुए लखनऊ गई थी। काजल शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंची और वहां हजरतगंज में रात्रि विश्राम किया। काजल ने पिछले साल इंदिरा मैराथन में 42.195 किमी की दौड़ पूरी की थी। प्रयागराज आगमन पर जिला प्रशासन भी काजल को सम्मानित करेगा।




