Latest

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। धूमनगंज पुलिस ने शनिवार को गोवध निवारण अधिनियम व ठगी के एक मुकदमे के आरोपी मोहम्मद फैसल पुत्र शमीम निवासी हटवा थाना पुरामुफ्ती जिला प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। फैसल को इंस्पेक्टर धूमनगंज अनुपम शर्मा ने हमराहियों के साथ कटहुला मोड़ से दबोचा। पकड़ा गया अभियुक्त 2019 से ही फरार चल रहा था।

Related Articles

Back to top button