Latest

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उतरांव थाना क्षेत्र के पयागीपुर के पास हाईवे पर शनिवार भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। उतरांव के भदवां गांव निवासी पवन कुमार सिंह (55वर्ष) पुत्र सूबेदार सिंह खेती कर तीन बेटे और दो बेटियां एवं पत्नी शीला का किसी तरह भरण-पोषण करता था। शुक्रवार रात वह कहीं दावत में गया था। वहां से घर वापस लौटते समय रास्ते में पयागीपुर के पास हाईवे पर उसकी मोटर साइकिल में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button