Latest

भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची प्रकाशित

25 अगस्त तक दर्ज कराये आपत्ति: एमपी सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले की समस्त तहसीलों से सम्बंधित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष-2020-21 अनन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गयी हैं। यह सूची सम्बंधित तहसील, उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन एवं जिला निबन्धन, प्रयागराज के कार्यालय तथा नोटिस बोर्ड पर निरीक्षण अथवा अवलोकन के लिए उपलब्ध है। अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि जिस किसी को इस सूची के सम्बंध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति लिखित रूप से 15 दिनों के भीतर अर्थात 11 से 25 अगस्त तक सम्बंधित उप निबंधन, उप जिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक, निबन्धन एवं जिला निबन्धन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। नियत अवधि के अन्दर यदि किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा अनन्तिम मूल्यांकन सूची वर्ष-2020-21 पर आपत्ति प्रस्तुत कर व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर चाहा गया है तो वह 26 अगस्त को अपरान्ह में 02 से 04 बजे के मध्य मूल्यांकन सूची संशोधन हेतु अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, प्रयागराज अथवा सहायक महानिरीक्षक निबंधन, प्रयागराज के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी आपत्ति के सम्बंध में तर्क या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button