Latest

जनता की हर समस्याओं को सुलझाना हमारा कर्तव्य- गणेश केसरवानी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में मुट्ठीगंज भारद्वाज एवं सदर गंगा पट्टी मंडल की बैठक आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा की जा रही सेवा को लेकर सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि इस संक्रमण के दौर में इस प्रकार के भाजपा कार्यकर्ता लोगों की हर प्रकार की मदद कर रहे है और वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा है हमें ऐसे कार्यकर्ताओं के प्रति गर्व है जो सेवा ही संगठन को मूल मंत्र को आत्मसात करके अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा करते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे है उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार लगातार कोरोना संकट की महामारी से निपटने के लिए हर तरीके से निरंतर कार्य कर रही क्योंकि जनता की समस्याओं को सुलझाना हमारा कर्तव्य है लेकिन वही विपक्षी पार्टियां लोगों की सेवा करने के बजाए अपना वोट बैंक साधने की कोशिश कर रहे हैं और आगे उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों को भ्रमित नहीं करती तो आज लाखों लोगों की जान कोरोना संक्रमण से जाने से बच जाती वास्तव में देश को कोरोना संक्रमण की आग में झोंकने का पूरा काम विपक्षी दलों ने किया है आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संक्रमण की दौर में जो लोग कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराएं। बैठक में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि हम सभी को एकजुटता के साथ इस महामारी को परास्त करना है और वैक्सीनेशन को लेकर व्यापक स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करना है। बैठक में मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 मई को शिवकुटी कीडगंज सदर यमुना पट्टी मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल अनिल भट्ट एवं दीनानाथ कुशवाहा ने की एवं संचालन कुंज बिहारी मिश्रा और अजय अग्रहरि जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से डॉ रमा सिंह देवेश सिंह रमेश पासी वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी किशोरी लाल जायसवाल यश विक्रम त्रिपाठी अनिल भट्ट दीनानाथ कुशवाहा अजय अग्रहरि परमानंद वर्मा

रीतेशकेसरवानी विजय कृष्ण मेहता प्यारे लाल जायसवाल सत्या जायसवाल आलोक वैश्य विवेक त्रिपाठी सचिन जायसवाल जूही जायसवाल विवेक त्रिपाठी सुनील केसरवानी नीरज टंडन पार्षद पूजा कक्कड़ कुसुम लता गुप्ता रुचि गुप्ता शांतनु जायसवाल अंजलि गोस्वामी अन्नपूर्णा श्रीवास्तव पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता प्रतीक मालवीय संस्कार सिन्हा एवं महानगर और मंडल के समस्त अधिकारियों कार्यकर्ता और पार्षद गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button