Latest

घर पर कालीन साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, फिर देखें कैसे चमकेगा नया जैसा

( सुधा कुशवाहा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कालीन न सिर्फ हमारे घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि एक आरामदायक और गर्माहट का एहसास भी देते हैं। वे हमारे घर की संस्कृति और सजावट का एक हिस्सा बन जाता हैं। लेकिन जब यह गंदे हो जाते हैं तो इन्हें साफ करने के लिए ड्राईक्लीनिंग सर्विसेज का सहारा लेना पड़ता है, जो कि खर्चीला पड़ जाता है। इसलिए बहुत से लोग ऐसे उपाय खोजते हैं जिनसे वे घर पर ही अपने कालीनों को आसानी से और कम खर्च में साफ कर सकें. आइये, ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जो आपके कालीन को नए जैसा चमकदार बनाने में मदद करेंगे, बिना किसी खर्च के।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा, घरेलू सफाई का एक अच्छी चीज है.यह कालीन की मैल को आसानी से दूर कर सकता है. इसे उपयोग करने के लिए, बस अपने कालीन पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा बराबरी से छिड़कें और इसे कुछ घंटे या रात भर के लिए वैसे ही छोड़ दें. इस दौरान बेकिंग सोडा दुर्गंध को सोख लेगा. इसके बाद, वैक्यूम क्लीनर की मदद से बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से साफ कर दें। यह सिंपल ट्रिक आपके कालीन को ताजा और साफ बनाने में मदद करेगी, वो भी बिना किसी खर्च के।

सोडा वॉटर और सिरका

सोडा वॉटर और सिरका, कालीन के दागों को हटाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं. दाग वाले स्थान पर सोडा वॉटर डालें और थोड़ी देर बाद सिरका मिलाएं. इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें, फिर साफ कपड़े से पोछ लें. यह तरीका दागों को आसानी से साफ कर देता है।

आइस क्यूब ट्रिक

कालीन से गम या मोम निकालने के लिए आइस क्यूब का उपयोग करना एक बहुत ही आसा तरीका है. जब गम या मोम कालीन में चिपक जाए, तो उस पर कुछ मिनट के लिए आइस क्यूब रख दें. ठंड से गम या मोम सख्त हो जाएगा, जिससे उसे खुरचकर आसानी से निकाला जा सकता है. इस तरीके से, बिना किसी नुकसान के, आप अपने कालीन को साफ और सुंदर रख सकते हैं।इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती।

Related Articles

Back to top button