किसान मोर्चा मांडा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल मांडा के देखरेख में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीपक द्विवेदी तथा उनकी पूरी कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष जीत नारायण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय द्विवेदी के आवास पर संपन्न हुई । संचालन का दायित्व मंडल मांडा के महामंत्री रामबली मौर्या ने किया । इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधानसभा मेजाके विस्तारक नवनीत त्रिपाठी केंद्र सरकार द्वारा संचालित किसान की उपलब्धियों को बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए उन्होंने किसान मोर्चा के लिए एक मजबूती प्रदान किया । संजय द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्होंने किसानों के उत्साहवर्धन के लिए जय किसान जय जवान जय विज्ञान का नारा इस कार्यक्रम में देते हुए किसानों को मजबूती देने के लिए सर सरकार की उपलब्धियों को बताया । दीपक द्विवेदी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इन्होंने अपने नए साथियों को हृदय से आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजपति शर्मा मांडवी शरद द्विवेदी , ग्राम प्रधान रविंद्र शुक्ला तिसेन तुलापुर तथा किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


