Latest

पति ने दोस्त के सामने परोस दी बीवी, वजह जानकर चाैंक जाएंगे आप

बरेलीः यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी को दोस्त के सामने परोस दिया। पति 2 साल से पत्नी पर दोस्त के साथ सोने का दवाब बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला बरेली के इज्जतनगर थाने का है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में करगैना निवासी से हुई थी, तब से उसका पति दहेज को लेकर खुश नहीं था। वह हर रोज किसी न किसी बात पर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता का आरोप है उसका पति 2 साल से पैसों के लिए उस पर दोस्त के साथ सोने दबाव बना रहा था। जब उसने पति की बात नहीं मानी तो उसने बुरी तरह से मुझे पीटा और कमरे में बंधक बनाकर अपने दोस्त आशीष श्रीवास्तव से दुष्कर्म कराया।

वह किसी तरह से अपने पति के चुंगल से निकल सकी और अपने मायके पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर बेटी के  पति, दोस्त सहित अन्य 2 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button