कोरोना संक्रमितो की अंत्येष्टि के लिए जिला एवं नगर निगम प्रशासन शासन के अनुरूप धन मुहैया कराएं- प्रमिल केसरवानी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने कहा है कि कोरोना संक्रमितो की मृत्यु पर उनकी अंत्येष्टि हेतु उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा जिले और नगर प्रशासन को ₹5000 मुहैया कराने का आदेश दिया है लेकिन यहां के जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा उनके परिजनों को कब्रिस्तान में दफनाने हेतु 3500 रुपए एवं श्मशान भूमि में दाह संस्कार के लिए ₹4000 ही दिया जा रहा है जो कि शासन के आदेश के विरुद्ध है और मानवता के भी खिलाफ है और निंदनीय है ऐसे में जिला एवं नगर निगम प्रशासन अपना मनमाना रवैया छोड़कर उत्तर प्रदेश शासन के आदेश का पालन करते हुए कोरोना संक्रमितो की अंत्येष्टि हेतु उनके परिजनों को ₹5000 मुहैया कराएं। इस पर जिला अध्यक्ष युवा अभिलाष केसरवानी ने कहा कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन का यह रवैया अनुचित है जो स्वीकार करने योग्य नहीं और निंदनीय है। निंदा करने वालों में शलभ पांडे रश्मि जायसवाल कुलदीप चौरसिया रवि शुक्ला भाई लाल सुमित केसरवानी सचिन गुप्ता श्रेयांश भार्गव नमित केसरवानी संतोष अग्रहरि रितेश मिश्रा विकास चौरसिया आदि ने निंदा की है।




