आशा ज्योति केन्द्र द्वारा की जा रही पीड़ित महिलाओं की सहायता
इलाहाबाद। शिष्या सिंह राठौर केन्द्र प्रभारी आशा ज्योति केन्द्र, इलाहाबाद ने बताया है कि महिला कल्याण विभाग उ0 प्र0 द्वारा जनपद-इलाहाबाद में संचालित रानी लक्ष्मी बाई आशा ज्योति केन्द्र में पीड़ित महिलाओ की सहायता की जा रही है।

जिनकी सफल कहानियों को विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। आशा ज्योति केन्द्र के द्वारा रीता नाम की किशोरी उम्र-18 वर्ष अपने घर से गुस्से मे निकल कर रास्ता भटक गयी थी जिसकी सूचना 181 महिला हेल्पलाइन पर दिए जाने पर, आशा ज्योति केेन्द्र टीम मौके पर पहुंच कर किशोरी को अपनी सुपुर्दगी में लिया गया तथा, किशोरी को उसके पिता को सुपुर्द किया गया।

किशोरी, टोंडरपुर, राजातालाब, वाराणसी, उ0प्र0 की रहने वाली है। इसी प्रकार 20 वर्षीय गर्भवती महिला (राधारानी) अपने दादा दादी तथा बुआ के साथ अपने दादाजी के घर जा रही थी। रास्ते में पीड़िता की बुआ तथा दादाजी के बातचीत से पीड़िता को शंका हुआ कि वह पीड़िता को बेचने हेतु ले जा रहे है। यह जानकारी प्राप्त करते ही पीड़िता इलाहाबाद जंक्शन पर उतर गई।
पीड़िता ने जी.आरपी संपर्क किया, जी.आरपी ने 181 पर काॅल करके सूचित किया। सूचना पाते ही आशा ज्योति केंन्द्र इलाहाबाद की टीम पंहुच कर महिला को अपनी सुपुर्दगी मे लिया और उनके पति से संपर्क करने के पश्चात् सभीप्रकार के कागजात प्राप्त करके पीड़िता को उसकी तथा उसके पति के स्वीकृति से कालका मेल द्वारा हावड़ा के लिए रवाना किया गया।

इसी तरह अनीतानाम की बालिका जिसकी उम्र-14 वर्ष अपने घर से निकली व घर से भटक गयी, 181 महिलाहेल्पलाइन के माध्यम से आशा ज्योति केन्द्र को बालिका-अनीता के बारे मे जानकारी मिली, आशा ज्योति केन्द्र की टीम त्वरित कार्यवाही स्वरूप बालिका को अपनी सुपुर्दगी मे लिया, बालिका को आशा ज्योति केन्द्र के अल्पावास गृह में रखा गया, बालिका से बात करने पर पता चला कि बच्ची, पाती, मिश्रान, थाना-हनमना, रीवा की रहने वाली है। बच्ची के माता-पिता को सूचित करते हुए उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इसी प्रकार रवि नामक व्यक्ति ने 181 पर काॅल करके सूचना दिया कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला स्टेशन के पास निर्वस्त्र बैठी है। महिला की सूचना पाते ही आशा ज्योति केन्द्र इलाहाबाद की टीम जाकर महिला के ले आकर महिला को चिकित्सीय तथा मानसिक इलाज कराने के पश्चात् महिला को महिला सुधारगृह को सुपुर्द किया गया।
ज्ञातव्य है कि महिला एवं बाल विकास विभाग की देखरेख में विभिन्न जनपदो ंमें पीड़ित महिलाआंे की सहायता (परामर्श, विधिक, पुलिस सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आश्रय कक्ष, चिकित्सकीय सहायता) हेतु रानी लक्ष्मी बाई आशा ज्योति केंन्द्र स्थापित है। इलाहाबाद जनपद में आशा ज्योति केन्द्र डा0 काटजू रोड़ पर स्थित है, यहाँ आयी पीड़ित महिलाओं की विभिन्न प्रकार से सहायता की जाती है, केन्द्र मे महिलाआंे को कौशल विकास प्रशि़क्षण के तहत स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाया जाता है।



