Latest
712 प्रवक्ताओं के कॉलेज आवंटन को मांगी सूचना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता पद पर चयनित अभ्यर्थियों से पदस्थापन के लिए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज ने बुधवार दोपहर बाद चार बजे तक सूचना मांगी है। उसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटन होगा।
अभ्यर्थियों को नाम, रैंक, विषय, जाति एवं चयन श्रेणी और मोबाइल नंबर highereducationseva@gmail.com पर भेजना है। 712 पदों के लिए आयोग ने 2017 में चयन प्रक्रिया शुरू की थी।
नवंबर 2019 में लिखित परीक्षा हुई और अधिकांश विषयों का अंतिम परिणाम सितंबर 2020 में घोषित कर दिया गया। लेकिन पदस्थापन नहीं हो पा रहा था। चयनित अभ्यर्थी लगातार उच्च शिक्षा विभाग और आयोग से संपर्क कर रहे थे।



