Latest

निजी सचिव सेवा संवर्ग के पांच अधिकारी प्रोन्नत

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हाईकोर्ट प्रशासन ने नि‌जी सचिव सेवा संवर्ग के पांच अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत अधिकारियों में संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार सैयद सलमान मंसूर को निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव, उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन राम आसरे मौर्य को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार, सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो आशुतोष कुमार शुक्ल को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन, निजी सचिव श्रेणी एक भास्कर सिंह को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो और अपर निजी सचिव नितिन कुमार वर्मा को निजी सचिव श्रेणी एक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button