Latest
गंगा किनारे पड़े लावारिस शव का दाह संस्कार कराएगी युवक कांग्रेस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में गंगा किनारे दफन किए गए सैकड़ों शव अब तेज हवा और बारिश के कारण सामने दिखाई देने लगे हैं एवं उन खुले शवों को जानवर खा रहे हैं जो हम प्रयागराज वासियों को शर्मसार कर रहा है एवं शवों का इस प्रकार से जानवरों द्वारा खाना मानवता को भी शर्मसार करता है प्रयागराज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत रस्तोगी द्वारा आज जिलाधिकारी को ट्विटर के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया जिसमें यह मांग की गई की जिलाधिकारी एवं प्रशासन उन शवों का उचित तरीके से पुनः अग्नि देकर दाह संस्कार कराना सुनिश्चित करे ,अगर वह संस्कार कराने में सक्षम नहीं है तो युवा कांग्रेस को अनुमति दें कि हम अपने वॉलिंटियर्स के साथ संसाधन जुटाकर उन मृत आत्मा का पुनः संस्कार कर उनकी आत्मा को शांति दे एवं मानवता और प्रयागराज की गरिमा को शर्मसार होने से बचाएं।



