Latest

रानी रेवती देवी के छात्र छात्राओं ने अपने अपने घरों में 11 बार सुंदरकांड का पाठ पड़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के निर्देश एवं आह्वान पर विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं ने कोरोना महामारी के विनाश के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुंब प्रबोधन गतिविधि एवं विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के निर्देशानुसार अपने अपने घरों में पूजा स्थल पर बैठ कर के सपरिवार पहले संकल्प मंत्र पढ़ा और तत्पश्चात 5 बार श्री राम संकीर्तन कर 11 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके संकट मोचन वीर हनुमान जी से इस पृथ्वी पर प्राणी मात्र का कल्याण करने के लिए प्रार्थना करते हुए जन समुदाय के स्वास्थ्य की मंगल कामना की ।

 

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए छात्र-छात्राओं ने पढ़ा पाठ

 

 

पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे सहित समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या बहनों के अतिरिक्त अमोघ श्रीवास्तव, उज्जवल प्रताप सिंह, देवांश सिंह, तृप्ति यादव, राजशेखर, पीहू अग्रवाल, रूद्रेश गौतम, अभिषेक कुमार ,कार्तिकेय मोदनवाल, हरिशंकर तिवारी ,नागेंद्र शुक्ला, जटाशंकर तिवारी सहित 12 सौ परिवारों ने भाग लिया l

Related Articles

Back to top button