मास्क न लगाने वालों का काटा चालान
*दुकानदारों को जागरूक करते हुये कहा दुकान पर बिना मास्क वालो को सामान देगे तो महामारी ऐक्ट में चालान काटा जायेगा*
खीरी प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा कोविड 19 के संक्रमण से बचाव व लॉक डाउन के सम्बंध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के सम्बन्ध में निर्देश के दृष्टिगत व एस पी यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राअधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष खीरी राजेश कुमार मौर्या अपने पुलिस बल के साथ बाजारों ,कस्बो में पैदल गस्त सन्दिग्ध वाहन की चेकिंग ,सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क लगाने के लिये लोगों को जागरूक करते अपील किया कि जीवन है तो जहां है।
दो गज की दूरी मास्क बहुत जरूरी। मास्क न लगाने वालों का चालान काटा दुकानदारों को भी जागरूक करते हुये कहा कि यदि दुकान पर बिना मास्क वालो को सामान देगे तो महामारी ऐक्ट में चालान काटा जायेगा । इस लिये कोविड 19 एवम लॉक डाउन के सम्बन्ध में जारी गाइड लाइन का पालन करे।


