Latest

25000 का इनामी वांछित अपराधी हिस्ट्रीशीटर आलोक मिश्रा पुलिस के गिरफ्त में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज थराद हिस्ट्रीशीटर आलोक मिश्रा पुत्र सत्येंद्र नाथ मिश्रा ग्राम इटौरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है । आलोक मिश्रा के विरुद्ध थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ में अंकित सिंह द्वारा फ्राॅड का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। आलोक मिश्रा एवं धर्मा इंटरप्राइजेज ने मिलकर डिजिटल राशन कार्ड बनाने की एजेंसी देने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 10 से 15 लाख रुपए कुल 3 से 4 करोड़ रुपए धोखाधड़ी से लेकर ठगी की, जिसके संबंध में थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ में मुकदमा पंजीकृत है । मुकदमा अपराध संख्या 541/16 धारा 419 420 467 468 471 आईपीसी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ से ₹25000 का इनामी वांछित अपराधी है। कल दिo 19.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक लालगंज व एडीजी महोदय के जोनल सर्विलान्स प्रभारी व टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । इसके इसके विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न जनपदों में धोखाधड़ी व हत्या व लूट से संबंधित कुल 9 संगीन मामले पंजीकृत हैं ।

Related Articles

Back to top button