बालसन चौराहे पर युवक कांग्रेस द्वारा योगी सरकार का पुतला दहन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। युवा कॉंग्रेस ने हाथरस कांड को लेकर UP सरकार द्वारा युवा प्रदेश अध्यक्ष के जेल भेजे जाने के विरोध में CM योगी का पुतला पुलिस के सामने फूँक दिया ।
पुलिस देखती रह गयी । आज जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में बालसन चौराहे पर मा तनु यादव जी के निर्देश पर योगी का पुतला फूंका गया।
जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि योगी को शर्म आनी चाहिए कि पीड़ितों की आवाज उठाने वाले को जेल भेजा जाता है, लाठी चार्ज किया जाता है।
योगी जी के कुर्सी छोड़ो..
के नारे लगे। हर व्यक्ति को अपनी बात करने का पूरा -पूरा अधिकार है जहां एक और उस दलित लड़की के साथ इतनी मार्मिक घटनाएं होती हैं उसकी बॉडी अंतिम संस्कार करने के लिए उनके परिवार वालों को नहीं दी जाती और यदि न्याय मांगने की बात की जा रही है तो प्रशासन द्वारा इस तरह का कृत्य अति निंदनीय है। पुतला दहन में जितेन्द्र तिवारी, जीशान अहमद, विपिन मिश्रा अरुण मिश्रा,प्रशांत शुक्ला,अमितमिश्रा,अंकित,अभिषेक राय, आदि रहे।


