Latest

दोस्तों ने शराब के नशे में मारा था धक्का, प्रयागराज में तीसरे दिन मिला नहरे में डूबे युवक का शव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यमुनापार इलाके में मेजा इलाके की लखनपुर नहर की पुलिया पर बैठकर दोस्तों संग शराब पीते वक्त गिरने से एक युवक बह गया था।

मेजा थाने की पुलिस ने शहर से गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई थी जहां तीसरे दिन उसका शव पाया गया। शव निकलने पर परिवार के लोग रोने-चीखने लगे।

करछना थाना क्षेत्र में तलिया बबुरा गांन निवासी जयप्रकाश उर्फ़ गेंदालाल पुत्र ओम प्रकाश यादव बुधवार को मेजा गया था। वहां दो अन्य साथियों संग लखनपुर रजबहा नहर की पुलिया पर बैठकर शराब पी रहा था।

बताया जाता है कि इस दौरान उन तीनों के बीच दोबारा शराब की बोतल मंगाने के लिए विवाद हो गया। उन तीनों के बीच नशे में झड़प के दौरान धक्कामुक्की होने लगी।

तभी तेज धक्का लगने के कारण जयप्रकाश नहर में गिरा औ डूब गया। उसके दोनों साथी फरार हो गए। इस घटना की खबर फैली तो लोग सन्न रह गए।

मेजा पुलिस ने शहर से गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई थी जहां तीसरे दिन उसका शव पाया गया।

जयप्रकाश उर्फ़ गेंदालाल पुत्र ओम प्रकाश यादव बुधवार को मेजा गया था। वहां दो अन्य साथियों संग लखनपुर रजबहा नहर की पुलिया पर बैठकर शराब पी रहा था।

बताया जाता है कि इस दौरान उन तीनों के बीच दोबारा शराब की बोतल मंगाने के लिए विवाद हो गया।

Related Articles

Back to top button