Latest

UP में अब 76वें जिले के रूप में जाना जाएगा महाकुंभ, अधिसूचना जारी; 4 तहसील करछना, सदर, फूलपुर और सोरांव के 67 गांव शामिल।

UP में अब 76वें जिले के रूप में जाना जाएगा महाकुंभ, अधिसूचना जारी; 4 तहसील करछना, सदर, फूलपुर और सोरांव के 67 गांव शामिल।

प्रयागराज: विश्व के सबसे बड़े धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ 2025 को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भव्यता, दिव्यता और नव्यता प्रदान करने के लिए एक नए जनपद महाकुंभ मेला का गठन हो गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल त्रिवेणी क्षेत्र के साथ ही 3 तहसील के 66 गांवों को महाकुंभ मेला जनपद में शामिल किया गया है।

रविवार को जिला अधिकारी प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया। जारी अर्थ सूचना के अनुसार महाकुंभ मेला जनपद यानि मेला क्षेत्र के मेला अधिकारी अब नवनिर्मित महाकुंभ मेला जनपद के अतिरिक्त कलेक्टर होंगे। महाकुंभ जनपद क्षेत्र सीमा के अधीन समस्त श्रेणी के मुकदमों में कलेक्टर के समस्त अधिकार प्राप्त होंगे।

महाकुंभ मेला जनपद में प्रयागराज जनपद की सदर तहसील से कुल 25 गांव

इसमें कुरेशी पुर उपरहार, कुरेशी पुर कछार, कीटगंज उपरहार, कीटगंज कछार, बराही पट्टी कछार, बम्हन पट्टी कछार, मुस्तफाबाद मुनकस्मा उपरहार, मुस्तफाबाद मुनकस्मा कछार, अली पट्टी,बस्की उपरहार, बस्की कछार, अल्लापुर बस्की कछार, बघाड़ा जहूरूद्दीन, करनपुर, बधाड़ा बालन, चकशेस्खों कछार, शादियाबाद उपरहार, शादियाबाद कछार, चांदपुर सलोरी उपरहार, चांदपुर सलोरी कछार, गोविन्दपुर उपरहार, पट्टीचिल्ला उपरहार, पट्टीचिल्ला कछार, आराजी बारूदखाना उपरहार, आराजी बारूदखाना कछार शामिल हैं। वहीं तहसील सोरांव से मात्र तीन गांव बेला कछार बारूदखाना, पडिला, मनसैता को ही लिया गया है।

Related Articles

Back to top button