शिक्षक शिक्षिकाओं को आतंकवादी निरोध दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण करवाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज ऑनलाइन आतंकवाद निरोध दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पंकज जायसवाल जी अध्यक्षा शासीनिकाय ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्वयं सेविकाओं को आशीर्वाद प्रदान किया एवं आतंकवादी निरोध दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण करवाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० रमा सिंह जी ने आतंकवाद विरोध दिवस को मनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के पथ से दूर रखना तथा शांति और मानवता का संदेश फैलाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ0 राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि आतंकनिरोधी देश बनाने के लिए सभी देशवासी संकल्प लें, कि अहिंसा का मार्ग चुनकर हिंसा का विरोध करें। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। तथा कार्यक्रम का संयोजन एवं धन्यवाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 चित्रा चौरसिया ने किया। डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 मधुरिमा वर्मा, डॉ0 शशि कुमारी, डॉ0 अमित पाण्डेय, डॉ0 अवधेशकुमार, लेफ्टिनेंट डॉ0 दीपशिखा, डॉ0 स्मिता, डॉ0 अति आनंद, डॉ0 इभा सिरोठिया के साथ स्वयंसेविकाए उपस्थित रहीं।


