Latest

Prayagraj Corona Update: डॉक्टर का पूरा परिवार पॉजिटिव एक दिन में 11 नए मामले, पांच डिस्चार्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमित डॉक्टर (एसीएमओ) के पूरे परिवार को वायरस ने अपने चपेट में ले लिया है। रविवार को उनके परिवार के लोगों की जांच रिपोर्ट आई तो उनकी पत्नी, दो बेटों, दो बेटियों और एक भतीजे कोरोना पॉजिटिव मिले। साथ ही एसआरएन अस्पताल के एक स्टाफ नर्स में भी कोरोना संक्रमण की पुष्ट हुई है।

रविवार को दिनभर में कुल 11 नए मरीज मिले हैं।
कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि तेलियरगंज निवासी कोविड के पूर्व नोडल एवं जिला सर्विलांस अधिकारी रहे एसीएमओ गत 17 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके पूरे परिवार के लोगों की जांच कराई गई।

रविवार को आई रिपोर्ट में उनकी 55 वर्षीय उनकी पत्नी, 28 व 26 वर्षीय दो बेटियां, 22 व 24 वर्षीय दो बेटे एवं 24 वर्षीय भतीजे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पत्नी को एसआरएन जबकि परिवार के बाकी लोगों को कोटवा के एल-1 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


एसआरएन अस्पताल के सर्जरी विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्स में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 40 वर्षीय नर्स लेबर कॉलोनी नैनी की रहने वाली है। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लालगोपालगंज के रहने वाले 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित मृत युवक की 68 वर्षीय मां और 13 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित मिली है। सिविल लाइंस में लोहिया मार्ग के रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ एवं नखास कोहना के दूंधीपुर निवासी 4 वर्षीय बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Back to top button