Latest

रोडवेज एक जून को 40 बस करेगा सरेंडर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में सवारी न मिलने के कारण बसों के परिचालन से परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए परिवहन निगम एक जून को 40 बसों को सरेंडर करेगा। इसमें लखनऊ, गोरखपुर की एसी बसें भी शामिल हैं। इनके अलावा बांदा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, गोंडा,बहराइच, वाराणसी समेत अन्य रूटों पर चलने वाली साधारण बसें भी सरेंडर की जाएंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण प्रतिदिन प्रयागराज परिक्षेत्र में परिवहन निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस समय संविदा परिचालकों और चालकों का वेतन भी निकालना मुश्किल हो गया है, जिस को ध्यान में रखते हुए एक जून को 40 बसें सरेंडर की जाएंगी। अगर कोरोना कर्फ्यू और बढ़ाया जाएगा तो इतनी ही बसों को 15 दिनों के बाद सरेंडर किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button