Latest

मंडलायुक्त ने फाफामऊ में बने गंगा सेतु (चन्द्रशेखर आजाद सेतु) के समानान्तर बनाए जा रहे 6-लेन सेतु का किया निरीक्षण

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मंडलायुक्त ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 96 पर फाफामऊ में बने वर्तमान गंगा सेतु (चन्द्रशेखर आजाद सेतु) के समानान्तर बनाए जा रहे 6-लेन सेतु एवं पहुँच मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे इस सेतु की कुल लम्बाई (पहुँच मार्ग को सम्मिलित करते हुए ) 9.90 किमी0 जिसे 1948.25 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसका प्रारंभ मलाक हरहर उपरहार तिराहे से लगभग 500 मी0 प्रतापगढ़ की तरफ होगा एवं अंत लाला लाजपत राय मार्ग पर त्रिपाठी चौराहा के पास होगा। इस परियोजना की पूर्ण होने की तिथि को मार्च 2024 से घटाकर अब दिसंबर 2023 कर दिया गया है। इस 6 लेन पुल के निर्माण से फाफामऊ में पूर्व से बने 2 लेन के पुराने पुल पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा कुंभ एवं माघ मेलों के समय यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button