Latest

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

प्रयागराज(आरएनएस)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के झझरा चौबे गांव में गुरुवार की सुबह कतिपय कारणों क्षुब्ध होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। शंकरगढ़ के झझरा चैबे गांव निवासी अन्जू देवी (39) पत्नी कौशाल तिवारी कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर के अन्दर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि परिवार के लोग यह नहीं बता सकें कि उसने आत्महत्या क्यों किया। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button