महंगाई से लोगों को रोटी नसीब नहीं- कांग्रेस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर कांग्रेस द्वारा महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा आज नौवें दिन पश्चिमी इलाके के राजरूप पुर से विभिन्न मोहल्लों से होते जगमल के हाता पर नुककड सभा में परिवर्तित हुई । हर्षिता अरोड़ा के नेतृत्व में निकली यात्रा में कांग्रेसियो ने लोगों की बेकारी व बदहाली पर सरकार की जम कर खिंचाई की । कहा कि जनता भूख से मर रही और जुमलेबाज मोदी एवं योगी सरकार भ्रम फैला कर वोटों की रोटी सेंकने में लगे हैं । आटा, दाल, तेल , पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे । ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा । शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन , यात्रा प्रभारी किशोर वार्ष्णेय , नफ़ीस अनवर , राम मनोरथ, जावेद उर्फी,नफ़ीस कुरैशी, अनूप सिंह, प्रशांत सोनकर, प्रदीप द्विवेदी,मकसूद रिजवी, शकील अहमद,भोले सिंह , रोहन सिंह , दरखशा अनिल कुशवाहा , इरशाद उल्ला आदि थे। संचालन युवा अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने किया। इस दौरान अनेक लोगों से संवाद भी किया गया ।




