Latest

तेज धमाके के साथ सीवर लाइन का ढक्कन मेन होल से बाहर निकल गया,मुहल्ले के लोग दहशत में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। तिलक नगर अल्लापुर में मंदिर व कुएं वाली गली में नई सीवर लाइन डाली गई है। तब से लेकर अब तक आए दिन सीवर लाइन जाम रहती है। कल देर रात सीवर लाइन के तीन ढक्कन बहुत तेज आवाज के साथ उड़ गए। रात का समय होने की वजह कोई दुर्घटना नहीं हुई। अभी तक सीवर लाइन से संबंधित कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा।जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करना जरूरी है। मैन होल का ढक्कन कैसे अपने स्थान से हटा तेज आवाज के साथ कही लाइन में कोई गड़बड़ी तो नही । विषय जांच का बना हुआ है मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं है लोगों के अंदर घबराहट बनी हुई।

Related Articles

Back to top button