कैंप लगा कर कराया जाए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन

मंत्री नन्दी के साथ वर्चुअल संवाद में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रखा सुझाव
सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प दोहराया गया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज चैक मंडल के सेक्टर अहियापुर मालवीय नगर एवं मुट्ठीगंज मंडल के सेक्टर संयाोजक, वार्ड अध्यक्ष, सचिव एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिसमें कोरोना महामारी को लेकर जनता को जागरूक करने, गाइडलाइन का पालन कराने और हर संभव मदद किए जाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वर्तमान समय में शहर की स्थिति के साथ तमाम विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। शहर में लगातार हो रहे सफाई कार्य एवं सेनेटाईजेशन कार्य की सराहना की गई। वहीं वैक्सीनेशन अभियान को और तेज कराने व अधिक से अधिक लोगों तक इसका फायदा पहुंचाने की बात कही गई। जिस पर कहा गया कि बहुत से लोग आज भी ऐसे हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है और उन्हें जानकारी भी नहीं है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें। इस समस्या के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा जगह-जगह कैंप लगा कर लोगों का आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए जाने का सुझाव दिया।
मंत्री नन्दी ने कोरोना संक्रमण काल में भी सेवा ही संगठन अभियान के तहत जरूरतमंदों की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर किसी की जिम्मेदारी है कि जितना बन सके, लोगों की मदद जरूर करें।
संवाद में मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, चैक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, पार्षदद ओी द्विवेदी, सुमित वैश्य, शंभू शरण श्रीवास्तव, जीतेंद्र सारस्वत, गौरव बाजपेयी, धीरज केसरवानी, विपिन चोपड़ा, राजेश शर्मा, संजीव मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, राजीव कुमार, मनोज केसरवानी, नितिन केसरवानी, गोपाल मालवीय, उत्कर्ष मालवीय, जयकिशन शर्मा, प्रदीप पांडेय, शिव सिंह, संदीप गौड़, लता उपाध्याय, विवेक शर्मा, रवि त्रिपाठी, राहुल कुमार, महेश चंद्र, आशु कुमार, अमित महेश्वरी, विशाल टंडन, सोनू गुप्ता, विजय वर्मा आदि शामिल रहे।



