Latest

अरविन्द अकेला कल्लू के दर्द भरे सांग “चँदा ईहे अदतिया तोहर गन्दा लागेला” को मिल रहे लाखों व्यूज

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी फिल्मो के चाहने वालों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर और सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के गाने आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने गीतों से दर्शकों को गुदगुदाने वाले अरविन्द अकेला कल्लू इस बार अपने प्रशंसकों की पलकों को नम कर रहे हैं। दरअसल, अरविन्द अकेला कल्लू का एक नया दर्द भरा गाना आज रिलीज हुआ है, जिसका नाम है “चँदा ईहे अदतिया तोहर गन्दा लागेला”। इस दर्द भरे गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और अनिशा पांडे की जोड़ी नजर आ रही है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने बहुत डूबकर और दिल से गाया है। यही वजह है कि कल्लू का यह सैड सांग “चँदा ईहे अदतिया तोहार गन्दा लागेला” यूट्यूब पर रिलीज होते ही खूब देखा जा रहा है। कुछ ही घंटे में गाने को 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा और पसंद किया है।

यह लाजवाब गाना आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अरविन्द अकेला कल्लू के इस ब्लॉकबस्टर गीत में उनके साथ उनकी साथी अदाकारा अनिशा पांडेय भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और गाने में दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही है।
अरविन्द अकेला कल्लू के इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अनोखे ढंग से फिल्माया गया है। इस खूबूसरत गीत को कल्लू ने गाया है। 2021 के इस हिट सांग को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और श्याम सुंदर ने इसका संगीत दिया है। इस गाने में अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू ने काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। वीडियो में उनकी को-स्टार अनिशा पांडेय के साथ केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।
बड़ी संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग होने के कारण कल्लू के वीडियो रिलीज होने के साथ ही तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के इस वीडियो के डायरेक्टर हैं सुशांत सिंह, कुमार चंदन हैं। इसके एडिटर प्रशांत सिंह, प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं। अरविन्द अकेला कल्लू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमे लिखा है “न्यू सैड सांग 2021..एक बार जरूर सुने आपको जरूर पसंद आएगा.।” इस पोस्ट के बाद तो उनके फैन्स ने कमैंट्स बॉक्स में ढेरों प्रतिक्रियाएं दी हैं। सब ने लिखा है सुपर सांग, ब्लॉकबस्टर गीत, सुपर हिट।

Related Articles

Back to top button