इलाहाबाद प्रिंटर एसोसीयेशन की एक आपात बैठक करोना में ज़रूरत मंदो की मदद कैसे करें विषय पर हुई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नागरी प्रेस सभागार में इलाहाबाद प्रिंटर एसोसीयेशन की एक आपात बैठक ‘ करोना में ज़रूरत मंदो की मदद कैसे करें , विषय पर हुई । बैठक की अध्यक्षता एसोसियेंशन के सबसे सीनियर मेम्बर नीरज भार्गव ने की । बैठक में निम्नलिखित 5 विषयों पे मंथन हुआ । 1. सभी सदस्य अपने प्रेस या अपने संस्थान के कर्मचारियों और ज़रूरत मंदो को मास्क का भरपूर वितरण करे । 2. अपने कर्मचारियों और उनके परिचितों को वेक्सिनेशन के लिए प्रेरित करें और उनको वेक्सिनेशन में रजिसट्रेशन कराने में मदद करें । 3. अगर किसी भी प्रेस में या प्रेस से सम्बंधित किसी भी कर्मचारी की मौत कोविड से हो गयी है उसकी मदद की जाय । ( जैसे चंदन की कोविड से मृत्यु हुई ) तो सभी सदस्यों से अनुरोध है कि अगर ऐसी कोई बात उनके यहाँ घटित हुई है तो वो जानकारी साझा करें । 4. 100 पर्सेंट किसी प्रेस में वेक्सिनेशन होने पर उस संस्थान के मालिक को सम्मानित करना । 5. ज़रूरत मंद कोविड के पेशेंट और उनके रिश्तेदारों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना । इस बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़चड़ के हिस्सा लिया । बैठक में एसोसिएशन के सचिव मोहित भार्गव , कोषाध्यक्ष दामोदर सेठ , संयुक्त कोषाध्यक्ष अंकित भार्गव , प्रशांत अग्रवाल , संजय कुमार श्रीवास्तव , गौरव भार्गव आदि कई सदस्यों ने भाग लिया । धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने दिया ।




