Latest

महापौर ने शहर का किया औचक निरीक्षण, सीवर लाइन डालने के बाद आज तक रेस्टोरेशन का कार्य नही हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी जी द्वारा चकिया रोमा भारतीय क्षेत्रीय पार्षद के आवास के पास स्थित राशन की दुकान कोटेदार चक निरतुल चकिया पर माननीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना निःशुल्क वितरण कार्य का शुभारंभ करते हुए 170 लोगों को राशन वितरण किया और उपलब्ध कराया गया ।तत्पश्चात वार्ड नम्बर 44 व 45 ओम प्रकाश सभासद नगर में स्थित प्रजापति व पूर्वांचल नालो का निरिक्षण किया गया । बताया गया कि प्रजापती नाले में सूबेदारगंज स्टेशन, वार्ड 28 व राजरूपपुर का पानी आता है जो ससुर खदेरी नदी मैं मिलता है ।बस्ती के बीच से जाता है खुला होने के कारण आये दिन जानवर गिरते रहते है । दोंनो नाले गंदगी से पटे पाए गए । क्षेत्रीय पार्षद द्वारा उक्त नालो को जहाँ-जहाँ लोग आवासित है ढकवाने का अनुरोध किया । यह भी बताया कि लगभग 50 मीटर नाला ढकने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा चुका है । लगभग 150 मीटर नाला ढकने का कार्य किया जाना है जिसके लिए किसी योजना में शामिल कर धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया ।वार्ड नंबर 44 व 45 में गंगा प्रदूषण विभाग द्वारा सीवर लाइन डालने के बाद आज तक रेस्टोरेशन का कार्य नही हुआ । तत्काल सम्बंधित एजेंसी को सड़कों का रेस्टोरेशन करने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पूरे क्षेत्र में जगह जगह मालवा पाया गया , जिसके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अखिलेश सिंह, पार्षद मिथलेश सिंह, पार्षद रोमा भारतीय, अनूप मिश्रा नामित पार्षद , मनोज श्रीवास्तव, सचिव, गौरव मिश्रा, हर्ष केसरी, विवेक साहू , ऋषभ श्रीवास्तव, हिमांशु पांडेय, शुभम पांडेय बाला, शिव तिवारी, गुड्डू दुबे आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button