Latest
थाना प्रभारी कौंधियारा ने दिखाई दरियादिली, राहगीरों को बांटा मास्क, थाना प्रभारी कौंधियारा की अनोखी पहल,क्षेत्र में हुई सराहना

कौंधियारा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कौंधियारा पुलिस ने अनोखी पहल की है। पुलिस ने कोरोना से बचाने के लिए चालान काटते काटते मास्क वितरण अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस ने चालान काटने की बजाय वाहन चालकों को मास्क बांटने का कार्य शुरू किया है। सोमवार को करीब 100 वाहन चालकों को इस अभियान के तहत मास्क बांटे गए। इस अभियान की आमजन ने काफी सराहना की है।थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित अपने थाना क्षेत्र में वाहन चालकों,राहगीर व आम जनता को मास्क बांटे। इस अभियान के तहत घरों से बाहर किसी कार्य के लिए बिना मास्क लगाकर जा रहे लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्हें मास्क बांटकर कोरोना से सावधान रहने की नसीहत दी। पुलिस द्वारा उनका चालान न काटकर उन्हें मास्क दिए गए।




