Latest

पेट्रोल और डीजल के दाम में 13 वी बढ़ोतरी के विरोध में सपाइयों में आक्रोश

लॉकडाउन में कोरोना से लोग लड़ रहे हैं दो वक्त की रोटी मुश्किल से लोग खा पा रहे हैं। दुर्गा प्रसाद गुप्ता

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी व्यापार सभा संगठन की पेट्रोल और डीजल रेट बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता मे वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन में दूसरी लहर कोरोना से लोग लड़ रहे हैं दो वक्त की रोटी मुश्किल से लोग खा पा रहे हैं। केंद्र सरकार
पेट्रोल मे 23 पैसे और डीजल मे25 पैसे रेट बढ़ा दिया 13वी रेट बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी कोरोना वैश्विक महामारी में कितने लोग रोजगार छिन गया है व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है
महंगाई से चोरी छेनौती लूटमार जैसी समस्याएं बढ़ेगी। प्रदेश सचिव विजय गुप्ता आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कि रोज खाने और कमाने वाले मजदूरों और रेहड़ी पटरी व्यापारियों का बहुत बुरा हाल है। दाने-दाने के मोहताज है। खाद्य वस्तुएं ढुलाई से ट्रांसपोर्ट का भाड़े बढ़ेगा पेट्रोलऔर डीजल की दाम बढ़ोतरी वापस लिया जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार केसरवानी महानगर अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी महामंत्री नंदा लाल निषाद ने संयुक्त रूप से कहा कि नेता और अधिकारी अपने ऐसी कमरे से बाहर झांक कर देखें रिफाइंड सरसों का तेल दाल चावल आटा आदि चीजों में दाम में बढ़ोतरी मे लगाम लगाएं। वर्चुअल बैठक में अशोक गुप्ता युसूफ अंसारी सुरेश सिंह मो.अरशद विकास अग्रहरि गौरव वर्मा राज नारायण विश्वकर्मा कपूर चंद केसरवानी राजेश केसरवानी गणेश साहू अंकित केसरवानी रोशन अंसारी अब्दुल मन्नान वसीम अहमद शशांक साहू आरती आरती केसरवानी अमित गुप्ता सुशील गुप्ता आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button