भाजपा ही शिक्षको के हित और सम्मान का ख्याल रखती है- डा. यज्ञदत्त शर्मा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ का शहर उत्तरी सम्मेलन आज स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम जार्ज टाउन मे संपन्न हुआ । सम्मेलन मे मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक डा. यज्ञदत्त शर्मा ने उपस्थित शिक्षको का आह्वान किया कि भारत को विश्वगुरु बनाने मे सबसे बड़ा योगदान इसी समाज को है जिस तरह एक विद्यार्थी को शिक्षक एक अच्छे भविष्यकर्ता के रूप मे तैयार कर समाज का प्रतिनिधित्व हेतु मनः मस्तिष्क से तैयार करता है। भाजपा ही शिक्षको के हित और सम्मान का ख्याल रखती है। अध्यक्षता करते हुए डा.एलएसओझा ने कहां कि शिक्षक सामाज का सर्वोच्च अंग ही नही बल्कि बल्कि समाज को सही दिशा देने का काम करता है। आज देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दिन रात मेहनत कर देश को नित नई ऊंचाई देने का कार्य कर रहें है और शिक्षा का विशेष ख्याल रख रही है । काशी क्षेत्र सह संयोजक प्रो मनीष श्रीवास्तव ने शिक्षक हित मे सतत संघर्ष करने की बात कही और शिक्षक हित मे एक ज्ञापन शिक्षक नेता डा .यज्ञदत्त शर्मा को दिया । जिला शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक एवं कार्यक्रम आयोजक बृजेश गुप्त ने उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि भविष्य मे भी इसी तरह के सहयोग आप सभी का मिलता रहें । कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक चंद्रशेखर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन अशोक मालवीय ने किया।
कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश मिश्र जी.पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र.काशी क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ पूर्व संयोजक देवेन्द्र नाथ मिश्र , विद्याधर द्विवेदी.राजू पाठक एवं गिरिजेश मिश्र जिला उपाध्यक्ष.राजन शुक्ला.मण्डल अध्यक्ष गण अनिल भट्ट. विजय श्रीवास्तव.ज्ञानेंद्र मिश्र .अजय सिंह.राजू गर्ग.सोनी भट्ट .कल्पना शर्मा.रवींद्र मिश्र.यादवेन्द्र मिश्र.मंजूषा सिंह.जयदीप गांगुली.अंजन बनर्जी.योगेश मिश्र.आशुतोष श्रीवास्तव.अन्नपूर्णा श्रीवास्तव.पीयूष सिंह.रविकरण सिंह. कौशिक पाण्डे.रवि मिश्र.हेमराज सिंह.लोकेश मुखर्जी के साथ विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहें।




