सात माह बाद खुला आनंद भवन, जवाहर नक्षत्रशाला में शो का संचालन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना के कारण सात माह से बंद आनंद भवन गुरूवार को दर्शकों के लिए खोल दिया गया। साथ ही जवाहर नक्षत्रशाला में भी शो संचालित होने लगे।
आनंद भवन के निदेशक डॉ. रवि किरण के अनुसार आनंद भवन दर्शकों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खोला जा रहा है। सभी दर्शकों को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। दर्शकों के लिए क्यूआर कोड से भी टिकट प्राप्त करने की सुविधा है।
आनंद भवन के साथ जवाहर तारामंडल को भी खोल दिया गया लेकिन इसमें सीटों के सापेक्ष 50 प्रतिशत लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। तारामंडल में कुल 96 सीटें हैं। इसमें चार शो सुबह 11 बजे से 4:30 बजे तक चलेंगे। आनंद भवन प्रशासन की ओर से दर्शकों को प्रतिदिन जागरूक किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण मार्च में आनंद भवन बंद कर दिया गया लेकिन दो अक्टूबर को प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार दर्शकों के लिए आनंद भवन को अब दोबारा खोला जाएगा।



