मेला प्रशासन करें जमीन आवंटित : स्वामी ब्रह्मश्रम

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने माघ मेला प्रशासन से रविवार को मांग की है कि इस बार के माघ मेले में संत – महात्मा और संस्थाओं को शिविर लगाने के लिए जमीन आवंटन मेला प्रशासन करें। उन्होंने कहा कि इससे जहा किसी भी प्रकार का विवाद नही होगा वही मेला प्रशासन भी मेला शांतिपूर्वक मेला संपन्न करा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस बार बहुत ही अच्छे, सुलझे और शांत स्वभाव, ईमानदार छवि, व्यवहारिक और लोकप्रिय मेलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की नियुक्ति करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा और उल्लेखनीय काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा कि पहली बार माघ मेला मेला प्राधिकरण प्रयागराज के तहत संपन्न होने जा रहा है यह भी प्रदेश सरकार की और अफसरों की शानदार उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मै तो शुरु से शासन और प्रशासन से मांग कर रहा हू कि दण्डी बाडा ही नही माघ मेला में शिविर लगाने वाली सभी संस्थाओं का जमीन आवंटन भी मेला प्रशासन करें जिससे कि कोई विवाद मेले के दौरान न होने पाये। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्ष में एक बार संत- महात्मा और लाखों कल्पवासी माघ मास में तीर्थ राज प्रयागराज दान, पुण्य और कल्पवास के लिए माहभर के लिए आते है ऐसे मे कोई विवाद नही होना चाहिए जिससे कि सनातन धर्म पर उंगली उठे।



