देश

शर्प दंश से पिता-पुत्र की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी कोतवाली क्षेत्र में पुराने यमुना पुल के पास फूल मंडी मोहल्ले में शनिवार देर रात बाप-बेटे की सांप काटने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग वगैर सूचना के ही अंतिम संस्कार कर दिए।

नैनी कोतवाली फूलमण्डी निवासी प्रकाश (26) प्राईवेट काम और फूल का कारोबार करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शनिवार रात अपने पांच वर्षीय बेटे अनुमोल के साथ घर में सो रहा था। रात में दोनों को किसी जहरीले जन्तु ने डंस लिया। घटना की जानकारी होते ही उपचार कराने के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की मौत हो गई। परिवार के लोग पिता और बेटे का शव लेकर घर चले गए। रविवार सुबह मान्यता के अनुसार जल प्रवाह कर दिया। नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार के लोग पुलिस को सूचना नहीं दिए और दोनों का शव जल प्रवाह कर दिए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button