अधिवक्ता प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में हनुमान मंदिर को बचाने व बनाने में हस्तक्षेप के लिए ज्ञापन दिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपनादल (एस) के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आशीष पटेल के मंत्री बनने के बाद प्रयागराज के प्रथम आगमन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत अपना दल (एस) विधि मंच द्वारा हाईकोर्ट हनुमान मंदिर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । समारोह की अध्यक्षता विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे एडवोकेट तथा संचालन हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप तिवारी ने किया।
स्वागत समारोह में काफी विलम्ब से पहुचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी ने इतनी देर तक इंतजार में बैठे अधिवक्ताओं से विलम्ब के लिए क्षमा मांगते हुए अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं इतनी देर तक इंतजार कर रहे अधिवक्ता भाइयों का दिल से आभरी हूँ जो इस विकट समय मे मेरे स्वागत के लिए समारोह में रुके रहे। आगे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे अधिवक्ता साथी मुझे परेशान करने लखनऊ आएंगे तो मुझे अच्छा लगेगा क्योंकि परेशान अपनों को ही किया जाता है। अधिवक्ता प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हनुमान मंदिर को बचाने बनाने में हस्तक्षेप के लिए कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन दिया। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी, सर्वेश दुबे, धीरेंद्र पटेल धीरू,वीरेंद्र सिंह चौधरी, रमेश पटेल, राजकुमार मिश्रा, संजय कुमार त्रिपाठी,अंकित साहू, बृजेश सिंह पटेल के साथ सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


