देश

धर्म, मजहब, जाति के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा-नागेंद्र सिंह

इलाहाबाद । समाजवादीपार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर व सम्मेलन  को संबोधित करते हुए फूलपूर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही राजनैतिक दलों की रीढ़ होते हैं l सपा में हर छोटे से छोटे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखा जाता है और उनके सम्मान में कोई कमी नहीं की जाती है
यह समाजवादी पार्टी की स्वस्थ परम्परा है जिसे डॉ लोहिया, माननीय मुलायम सिंह यादव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा पूरी तरह से कोशिश की जा रही है l  आज कटरा में स्थित रायल गार्डन में शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टरों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं सम्मेलन आयोजित किया गया l
सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को किसान, मजदूर, गरीब, नौजवानों, बेरोजगारों की विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा शासन में अपराधोंका ग्राफ तेजी से बढ़ा है l
विकास का झूठा वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा ने धर्म एवं मजहब, जाति के नाम पर राजनीति कर रही है l आनेवाले दिनों में देश की जनता हिसाब लेगी और भाजपा को देश की सत्ता से बाहर खदेड़ देगी l  सपा के वरिष्ठ नेता विनोद चन्द्र दुबे, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, पूर्व सांसद मा धर्म राज पटेल, डॉ निर्भय सिंह पटेल, , पप्पू लाल निषाद, संदीप यादव, आदि नेताओं ने भाजपा पर साम्प्रदायिक एवं संविधान विरोधी कार्य करने का अरोप लगाया l
पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ मिलकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए घर – घर सम्पर्क अभियान चलाने की अपील की है l
शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का यह प्रशिक्षण शिविर सुबह 11बजे से शुरू होकर शाम 4बजे तक चला l पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे अनुशासन के साथ अपने बड़े नेताओं से समाजवाद का पाठ सिखा l
सलोरी निवासी समाजसेवी पंडित राजा शर्मा, श्यमू शर्माएडवोकेट, अरविंद चन्द्र , संदीप शुक्ला, वैभव शुक्ला, विनोद कुमार, राजेश द्विवेदी, आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की l
कार्यक्रम में केन्द्रीय विश्वविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में जीते छात्र नेताओं का अभिनंदन किया गया l
 अध्यक्षता महानगार अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने किया तथा संचालन विधानसभा अध्यक्षएवम कार्यक्रम के संयोजक श्री रवींद्र यादव एडवोकेट ने किया l
इस अवसर पर सर्व श्री योगेश यादव महासचिव, संदीप पटेल,  महावीर यादव, ननक्ऊ यादव, संदीप यादव, अब्दुल सलमान,मो. अस्करी,  रवींद्र यादव,अखिलेश गुप्ता, अभिषेक यादव, आदिल हमजा, भोला पाल,प्रताप बहादुर यादव, शिवा त्रिपाठी, मंजू यादव, पप्पू पसी, मो हसीब, सऊद अहमद, ओ. पी. यादव, आर. एन. यादव, लक्ष्मण यादव, नरेश यादव, राबिन लोहिया, जाफर अहमद, रंजीव निषाद, बाबू राम यादव, आशीष, मो हसीब, मो हामिद, शिव शंकर वर्मा, बबलू, अभिषेक, विवेक निषाद, , आशुतोष तिवारी, आदि नेतागण मौजूद थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button