गंगा तट सेदेशदेशप्रदेश

प्रियंका ने उठाया अस्पताल की बदहाली का मुद्दा

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के कोटवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में बने एल-1 चिकित्सालय में कोरोना मरीजों को हो रही असुविधाओं पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया है।

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा है कि वहां मौजूद मरीज, सुविधाओं का बुरा हाल बयान कर रहे हैं। जमीनी सच्चाई मुख्यमंत्री के प्रचार से बिल्कुल अलग है। यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में इन सुविधाओं की स्थिति को सुधारना बहुत जरूरी है।


विदित हो कि गत 28 मई को कोटवा एट बनी के एल-1 अस्पताल में कोरोना के कुछ मरीजों ने पानी और भोजन की समस्या को लेकर हंगामा किया था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

इस वीडियो को लेकर जिले के सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी ने स्पष्टीकरण दिया था कि मोटर का एमसीबी दो घंटे के लिए खराब हो गया था जिसे बदल दिया गया है।

Related Articles

Back to top button