देश

धार्मिकस्थलों पर मांस-मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए सीएम से करूंगा बात : आबकारी मंत्री

मीरजापुर (अनुरागदर्शन समाचार ) । मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन को आये आबकारी मंत्री प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल ने कहा धर्मिकस्थलों पर मांस मदिरा की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बात रखूंगा। मंगलवार की दोपहर दो बजे आबकारीमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी का विधिवत चरणपूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात होटल रत्नाकर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं काफी समय मे इस पावन दरबार मे हाज़िरी लगाता आया हूं। उन्होंने नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा का आभार जताते हुए कहा कि इस दरबार में पार्टी के जनप्रतिनिधि है यह सौभाग्य की बात है। इन्ही के कारण आज मैं यहां आया हूं। विन्ध्यक्षेत्र में मांस, मदिरा पर प्रतिबंध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रदेश के समस्त धार्मिक स्थलों पर इन वस्तुओं की बिक्री पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। इस संदर्भ में मैं मुख्यमंत्री के समक्ष यह बात रखूंगा की समस्त धर्मिकस्थलों पर इनकी बिक्री पर पूर्णरूप से पाबन्दी लगे। इस दौरान उनके साथ दर्जनों भाजपाई, आबकारी दल इत्यादि लोग मौजूद रहे। दर्शन पूजन का कार्य राजनपाठक ने सम्पन्न कराया। मन्दिर सुरक्षा प्रभारी चंद्रप्रकाश पाण्डेय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

Related Articles

Back to top button