Latest

58 संविदा कंडक्टरों को सेवा समाप्ति का नोटिस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। परिवहन निगम की ओर से 58 संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त करने का नोटिस दिया गया है। प्रयाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से उच्च अधिकारियों को बताया गया है कि ये संविदा परिचालक लगातार सेवा शर्तों का उल्लंघन कर रहे थे। कभी बीमारी का बहाना बना कर नहीं आते हैं तो कभी बिना सूचना के गायब रहते हैं। इससे बसों के परिचालन में समस्या हो रही है।

गुरुवार को इन सभी को प्रयाग डिपो आना था लेकिन नहीं आए। उनकी सेवा समाप्त किए जाने की भी चर्चा रही। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि लापरवाही करने पर नोटिस दिया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि परिवहन निगम की ओर से चालकों और परिचालकों का शोषण हो रहा है। सवारी नहीं निकल रही है तो 50 फीसदी लोड फैक्टर चालक व परिचालक कहां से पूरा करेंगे। सेवा समाप्त करने का नोटिस देना व सेवा समाप्त करने की बात करना अनुचित है।

Related Articles

Back to top button