हम ‘ओम वाहिगुरु भगवान के भेजे सेवक हैं-सद्गुरु हरबंस साहिब

ओम वाहिगुरु ऋषि आश्रम अन्नक्षेत्र में मनायी गयी बसंत पंचमी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र स्थित ओम वाहिगुरु ऋषि आश्रम अन्नक्षेत्र शिविर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन किया। आश्रम के मार्गदर्शक सद्गुरु हरबंस साहिब ने कहा कि अन्नक्षेत्र ओम वाहिगुरु भगवान का है। हम यहां उन्हीं के भेजे हुए सेवक हैं। प्रभु जो भेजते हैं हम यहां आकर लोगों को दे देते हैं। हरबंस साहिब ने आश्रम में आये संत, फक्कड़, महात्मा को गीता से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिये गये उपदेश को समझाया। आश्रम में आये लोगों को शुद्ध देशी घी का भोजन और फलाहार ग्रहण कराने के बाद ७० रुपये दक्षिणा दी गयी। कुछ महात्माओं को उनके मांगने पर कपड़े, जूते, गोमुखी और शॉल भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि ओम वाहिगुरु ऋषि आश्रम अन्नक्षेत्र हर दिन हजारों लोगों को भोजन, चाय, दूध और कुछ दक्षिणा देता है। आश्रम द्वारा पूरे मेले में दर्जनों अन्नक्षेत्र चलवाये जा रहे हैं। आश्रम अपने शिविर में डिस्पेंसरी भी चला रहा है। यहां से बीमार श्रद्धालुओं को मुफ्त में दवाइयां दी जाती हैं। शिविर के समस्त सेवाकार्य आश्रम के श्रीमहंत स्वामी सत्यानन्द सरस्वती ‘सत्यम’जी महराज की देखरेख में सम्पन्न होते हैं।



