प्रभु ने जेवर एयरपोर्ट के लिए हर संभव मदद का दिया भरोसा
नई दिल्ली। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रभु ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर राज्य को हर संभव मदद का आस्वाशन दिया। साथ ही अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिया।

इस दौरान नन्दी ने प्रदेश में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चल रही तैयारियों से भी प्रभु को अवगत कराया।
गौरतलब है कि की केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को “इन प्रिंसिपल अप्रूवल” दिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण और ग्लोबल टेंडर जारी करने का काम होगा जल्द शुरू होगा।

इससे प्रदेश में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में बड़ी मात्रा में रोज़गार के मौके उत्पन्न होंगे। खासतौर पर एयरपोर्ट पर एयर ऑपरेशन के साथ-साथ एमआरओ, कार्गो तथा एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) और पायलट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट समेत कई एविएशन रिलेटेड कमर्शियल गतिविधियां प्रारंभ होने से युवाओं को उत्कृष्ट रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
इस भूमि पर कुल 4 चरणों में पीपीपी मोड पर लगभग 15754 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया जाना संभावित है। इस प्रोजेक्ट में 2 रनवे बनाए जाएंगे



