Latest

बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें

 

मौसम विभाग का अनुमान अभी दो से तीन दिन धूप-छांव का मौसम रहेगा।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चक्रवात आंधी-तूफान से राहत मिली पर मई की चिलचिलाती गर्मी ने 12 दिन राहत दिलाई। शनिवार को पाँचवे दिन मौसम सुहाना बना रहा। शुक्रवार की रात से सुबह तक 13.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बादलों की धमाचौकड़ी बनी रही। कई चक्रों में रिमझिम बारिश और बूंदाबांदी का क्रम बना रहा। पारा एक डिग्री के मामूली अंतर से गिरा। हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक नहीं हुई तो आंधी-तूफान से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दो से तीन दिन धूप-छांव का मौसम रहेगा। बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आर्द्रता अधिकतम 100 तथा न्यूनतम 92 प्रतिशत रही। इस कारण उमस से भी राहत मिली। मौसम सुहाना होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप दिखी पर बादलों ने सूरज को घेर लिया। हवाओं के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक चक्रवाती यास का प्रभाव कुछ कमजोर हुआ है। हवाओं के जोर से मौसमी उठापटक अभी बनी रहेगा। आंधी-तूफान का पूर्वानुमान तेज हवाओं में बदलकर बारिश करा रहा है। अभी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बूंदाबांदी भी संभावित है।

Related Articles

Back to top button