Latest
डेंगू के मिले 11 नए मरीज
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डेंगू का प्रकोप बरकरार है। मंगलवार को 11 और लोग चपेट में आए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मऊआइमा और कोटवा बनी में दो-दो मरीज मिले हैं। बहरिया, करछना, सोरांव, फूलपुर में एक-एक केस मिले है। शहर में अति संवेदनशील गोविंदपुर, छोटा बघाड़ा व राजरूपपुर में फिर एक-एक नए मरीज मिले। छह मरीज अलग-अलग अस्पताल में इलाजरत हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कई इलाकों में कीटनाशक के छिड़काव का दावा किया। वहीं जिले में अब तक 320 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से शहरी इलाके में 230 व ग्रामीण में 90 मरीज हैं।



