घर में अस्थाई कुंड बना किया गणपति का विसर्जन

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना काल में इस बार घरों में विराजी गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन घरों में ही अस्थाई कुंड में किया गया। सार्वजनिक तालाबों, बांधों व नदियों के आसपास गणेश विसर्जन रोकने के लिए पुलिस का पहरा भी लगाया गया था।इसी के तहत इस बार लोगों ने अपने अपने घरों में दस दिन पूर्व गणेशोत्सव शुभारंभ पर छोटी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कीं और रोजाना सुबह व शाम को संध्या आरती, भजन पूजन व कीर्तन का आयोजन सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर किया गया। ताकि परंपरा भी न टूटे और भगवान गणेश का उत्सव पांडालों में नहीं तो कम से कम घरों में पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा सके। रानी मंडी चौक गंगादास मोहल्ले के रहने वाले आकाश टंडन और उनकी माता रीता टंडन तथा पत्नी सुचेता टंडन के साथ परिवार के सभी लोग और मोहल्ले वासियों ने रविवार को भगवान गणेशोत्व का समापन होने पर आकाश टंडन के घर में स्थापित गणेश मूर्ति को उनके घर में बनाए गए अस्थाई कुंड में गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों के साथ गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कीं।




