इविविः बढ़ सकती है दाखिले के आवेदन की अंतिम तिथि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की सुस्त गति और कोरोना के वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते अब इविवि प्रशासन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। पिछले 39 दिन में विभिन्न पाठ्यक्रम में कुल 61,260 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।
उम्मीद है कि अब 15 जुलाई तक प्रवेश के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अब तक 39 दिन के आवेदन में पिछले साल की तुलना में आधे ही आवेदन आए हैं।
वहीं, इविवि एवं कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2020) के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह से आवेदन लिए जाएंगे।
इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ ने महाविद्यालयों के अलावा इविवि के सभी विभागों से सीटों का विवरण मांगा है। इनमें से अब तक कई विभागों और महाविद्यालयों ने ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि दाखिले के लिए आवेदन की संख्या काफी कम है। ऐसे में न्यूनतम 15 दिन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा के में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।




